फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four arrested for stealing jewelery from bags

बैगों से जेवर चुराने वाले चार गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Sun, 23 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for stealing jewelery from bags
पुलिस की गिरफ्त में शातिर टप्पेबाज। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। बसों, ट्रेनों में सवारी बनकर बैठने के बाद लोगों के बैग आदि से रुपये व गहने उड़ाने वाले चार शातिर टप्पेबाजों को कोतवाली पुलिस ने शहर के रामकुं ड के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जालौन निवासी एक युवक की पत्नी के गहने बरामद कर लिए। पुलिस को उनके पास से दो तमंचा, चार कारतूस व दो छूरी बरामद की है। आरोपियाें ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हाेंने कई वारदात को अंजाम दिया है। उनसे कानपुर देहात व औरैया पुलिस भी पूछताछ करने आई है।

विज्ञापन


सीओ सदर अरुण कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पिछले आठ दिनाें से बसाें में यात्रियाें का सामान गायब हो रहा था। कुठौंद व जालौन निवासी पीड़िताें ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसको संज्ञान में लेकर एसपी स्वप्निल ममगोई ने कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम व सर्विलांस सेल को सक्रिय किया। पुलिस को जानकारी हुई की चार टप्पेबाज जालौन से आने वाली बस से उरई की ओर आ रहे हैं। इस पर कोतवाल संजय गुप्ता, स्वाट टीम प्रभारी अरुण तिवारी, सर्विलांस सेल प्रभारी बृजेश यादव आदि पुलिस कर्मियाें ने शनिवार की रात करीब आठ रामकुंड के पास घराबंदी कर ली। जैसे ही बस आई तो पुलिस ने बस को रोक लिया और दोनाें गेटाें पर तलाशी लेने लगे। इस पर दो टप्पेबाज खिड़की से कूं द कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनको दबोच लिया और दो अन्य टप्पेबाजाें ने समर्पण कर दिया। पुलिस ने जब आरोपियाें से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गए।  गैंग लीडर दिलशाद व रईस अहमद निवासी भोजपुर गनीमत नगर, मुरादाबाद ने बताया कि वह यहां के रहने वाले जितेंद्र वर्मा निवासी मौनीबाबा मंदिर के पीछे राठ रोड उरई व कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी राजेश भदौरिया के यहां पर आते हैं। यहीं पर योजना बनाई जाती है। वह बसाें में बैठकर यात्रियाें के बैग व अटैची को जगह बनाने के नाम पर खिसका देते हैं और फिर एक साथी उसे खोलकर नकदी व गहने पार कर देते हैं। बदमाशाें ने बताया कि अभी जालौन व कुठौंद में उन्हाेंने चलती बस में वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed