फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three, including a mother and son, apprehended

Shahjahanpur News: मां-बेटे समेत तीन को दबोचा

Sun, 18 Oct 2026 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Three, including a mother and son, apprehended
शाहजहांपुर। कचहरी स्थित बंदीगृह के शौचालय में बंदी दीपक उर्फ टाइमपास का फंदे से लटका शव मिलने के मामले में एक युवक, उसकी मां और एक अपचारी किशोर को हिरासत में लिया गया है। युवक और उसकी मां को न्यायालय और बाल अपचारी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। दो आरोपियों की तलाश में टीम लगी हुई है।
विज्ञापन

16 अक्तूबर को पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम बितौनी निवासी बंदी दीपक के पिता बेचे ने किशोरी सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि सभी उनके पुत्र दीपक को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। दीपक के आत्मघाती कदम के पीछे सिर्फ जेल जाने का अवसाद ही नहीं, बल्कि लड़की पक्ष की तीन लाख की मोटी रकम की मांग थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना पुवायां क्षेत्र में दबिश दी और तीनों आरोपियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed