फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case filed against husband for threatening to circulate obscene photos

Shahjahanpur News: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, पति पर केस दर्ज

Sun, 18 Oct 2026 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Case filed against husband for threatening to circulate obscene photos
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि शादी के बाद आरोपी ने अश्लील फोटो खींच लिए थे। विवाद होने पर दोनों के अलग होने पर पति ब्लैकमेल करते हुए धमका रहा है। सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि पति के साथ उसका पारिवारिक विवाद चल रहा है। पूर्व में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 15 जुलाई को सुलह समझौते के लिए केंद्र पर आए थे। इस दौरान पति ने उसे रास्ते में रोककर धमकी दी। कहा कि मुकदमा वापस ले लो नहीं तो जो वैवाहिक संबंधों की बनाई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। वीडियो सभी रिश्तेदारों के पास भेज देंगे। महिला ने बताया कि ब्लैकमेलिंग के कारण वह मानसिक तनाव में हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कराकर तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed