फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former pradhan brother drove from the farm of miscreants

बदमाशों ने पूर्व प्रधान के भाई को खेत से दौड़ाया

Mon, 06 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Mon, 06 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन

उरई (जालौन)। बीहड़ में बदमाशाें की चहलकदमी से किसान खौफजदा हैं। रविवार की रात खेत में पानी लगा रहे पूर्व प्रधान के भाई को बदमाशाें ने दौड़ा लिया। उसने गेहूं के खेत में छिपकर जान बचाई। उसने बताया कि गिरोह में आठ बदमाशों में दो दो महिलाएं भी हैं। ग्रामीणाें ने क्षेत्र में कांबिंग की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। इन दिनाें सिरसाकलार थाना के गांव धामनी के जंगल से लेकर चुर्खी थाना के क ई गांवाें के ग्रामीणाें ने बदमाशों को देखा है। वह कई किसानाें के साथ मारपीट भी कर चुके हैं। इससे किसान खेतों में जाने से कतराने लगे हैं। गिरोह के  सभी सदस्याें के पास असलहे हैं। गिरोह में दो महिला बदमाश भी बताई जा रही हैं। रविवार की रात ककहरा गांव निवासी एक किसान को बदमाशाें ने दौड़ा लिया। उसने गेहूं के खेत में छिपकर जान बचाई। ग्रामीणाें ने एसपी स्वप्निल ममगाई से बीहड़ में कांबिंग कराने की गुहार लगाई है। इससे किसानाें को खेती किसानी करने में दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed