{"_id":"57ae0e7d4f1c1b7102ee5e12","slug":"female-inmates-charged-over-the-death-of-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बंदी की मौत पर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला बंदी की मौत पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
समझाते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या में जिला कारागार में निरुद्ध महिला कैदी की मौत को लेकर शुक्रवार को परिजनाें ने महिलाआें के साथ एसपी आफिस गेट पर जाम लगाकर जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर सीओ जंगबहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। परिजनाें ने डीएम संदीप कौर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
उन्हाेंने मजिस्ट्रटी जांच के आदेश दे दिए हैं। मुहल्ला लहारियापुरवा निवासी महिला बृहमा देवी पत्नी बृजमोहन की बुधवार की रात जेल में हालत बिगड़ गई थी। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को पति बृजमोहन ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाकर मुहल्ले की महिलाआें के साथ जिला परिषद स्थित
एसपी कार्यालय के सामने जाम लगा दिया। इससे वहां पर वाहन जाम में फंस गए। महिलाए नारेबाजी कर जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं। जाम की सूचना पाकर सीओ जंगबहादुर सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। करीब आधा घंटे तक जाम के कारण कई स्कूली बच्चे जाम में फंसे रहे। इसके बाद आंदोलनकारी
विज्ञापन
डीएम संदीप कौर से मिले और जेल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बृजमोहन अचेत हो गया। इस पर उस पर पानी छिड़क कर होश में लाया गया। डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।