फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fake liquor factory moving under the guise of wine shop

ठेके की आड़ में चलती मिली नकली शराब फैक्टरी

Fri, 30 Nov 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 30 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fake liquor factory moving under the guise of wine shop
ठेके पर मौजूद सीओ संदीप वर्मा व अन्य - फोटो : amar ujala
एट थानाक्षेत्र के वर्द गांव में देसी शराब के ठेके पर अधिकारियों ने छापा मारकर ठेके की आड़ में चल रही नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। ठेके में मिली शराब को जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया ठेके के ठीक बगल वाले मकान में ही पूरा माल तैयार कर उसे देसी ठेके के माध्यम से बेचा जा रहा था। टीम ने बरामद शराब के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजा है।  
विज्ञापन


 कोंच एसडीएम गुलाब सिंह ने बताया उन्हें खबर मिली थी कि एट के वर्द गांव में देसी शराब के ठेके पर नकली शराब की बिक्री की जाती है। इस जानकारी को उन्होंने एसडीएम उरई विकास कश्यप, सीओ कोंच संदीप वर्मा व एसओ एट के साथ साझा कर छापे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


गुरुवार को आबकारी विभाग के साथ पुलिस और प्रशासन की टीमों ने वर्द ठेके पर छापा मारा तो वहां उन्हें न तो ठेके का अनुज्ञापी मिला और न ही सेल्समैन। सिर्फ एक लड़का रामकिशोर बैठा था। ठेके से मिलावटी शराब के क्वार्टर मिले, जिसे जब्त कर लिया गया और शराब के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों ने ठेके के बगल में स्थित एक घर में भी छापा मारा। जहां मिलावटी शराब बनाने का गोरखधंधा पकड़ गया। तकरीबन 30 लीटर शराब बरामद की गई। आबकारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास ने बताया ठेका के अनुज्ञापी शिशुपाल सिंह निवासी पिरौना, सेल्समैन शत्रुघ्न सिंह निवासी वर्द व ठेके पर बैठे रामकिशोर निवासी वर्द के खिलाफ एट थाने में तहरीर दी गई है।


जिस मकान में शराब बन रही थी, उसे भी ठेका संचालक ने ही किराये पर ले रखा था। इस दौरान एसओ एट देवेंद्र कुमार द्विवेदी, आबकारी विभाग के आलोकचंद्र, शिवप्रताप आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed