{"_id":"5802694e4f1c1bd8752915b4","slug":"electoral-revenge-on-the-former-soldier-fatally-stabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में पूर्व फौजी पर प्राणघातक हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में पूर्व फौजी पर प्राणघातक हमला
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
घायल हुआ पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश को लेकर गांव के चौराहे पर चाय पी रहे पूर्व फौजी पर लाठियों से हमला कर दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने आए परिजनों को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई
है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर पर कार्रवाई की बात कही है। कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव नैनापुर निवासी पूर्व फौजी गंगाराम (63) गांव के चौराहे पर शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे चाय पी रहा था। इसी दौरान चुनावी रंजिश को लेकर हमलावर राजू, महादेव अपने आधा दर्जन साथियों के साथ आए और गंगाराम को बाइक से टक्कर मार दी। इससे वह कुर्सी से
नीचे गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उसे बेरहमी से मारापीटा। जब इसकी जानकारी पुत्र ब्रजभान (26), बहुओं कमला देवी (30) पत्नी धर्म सिंह व अर्चना (28) पत्नी जितेंद्र उसे बचाने
विज्ञापन
आई तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने बचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।