{"_id":"5aad56984f1c1ba3238b5be1","slug":"drunken-husband-beat-his-wife-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे सीओ कालपी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम शहादतपुर रोगी निवासी लीलावती (40) पत्नी करन सिंह कुशवाहा शुक्रवार की देर शाम घर में कामकाज निपटा रही थीं। इसी बीच उसका पति करन घर आया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। लीलावती ने रुपये देने से मना कर दिया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बाद में करन घर से चला गया और रात करीब 10 बजे शराब के नशे में फिर घर पहुंचा और पत्नी के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। पत्नी ने जब विरोध किया तो करन ने डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दंपति के बीच विवाद बढ़ता देख छोटा बेटा आशीष मां को बचाने आया तो करन ने उसे भी पीट दिया। डंडे से लीलावती के सिर पर करन लगातार वार करना शुरू कर दिया, जिससे लीलावती की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद करन कमरे में जाकर बैठ गया। बेटे आशीष ने जब मां को मृत देखा तो चीखने लगा। शोरगुल सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए तो करन शनिवार सुबह घर से भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर एसओ अशोक उपाध्याय गांव पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। कुछ देर में सीओ कालपी भी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
उधर, खबर मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। महिला के भाई भवानी पुत्र विश्वनाथ निवासी चंद्रपुरवा थाना भरुआ हमीरपुर ने बहनोई के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि शराब के नशे में यह वारदात हुई है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन