{"_id":"5713ca594f1c1b403010fc38","slug":"drunken-father-beating-down-on-the-road-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को पीट रहे शराबी की सड़क पर गिरकर मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को पीट रहे शराबी की सड़क पर गिरकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने शनिवार को देर रात अपने पिता को बेरहमी से पीट दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पिता को बचाया। इसी बीच नशे में धक्क ा लगने से युवक सड़क पर गिर गया और उसका सिर फट गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकि न रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनाें ने बिना पुलिस को सूचना
दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रुद्रकुमार सिंह ने बताया कि मामला तो संज्ञान में आया है लेकिन कोई तहरीर नहीं आई है। वह मौके पर पुलिस भेज कर जांच करवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बागी निवासी रामबाबू प्रजापति का पुत्र बच्चू लाल उर्फ बछुआ (25) गलत सोहबत में पड़कर शराब का लती हो गया था। ग्रामीणाें ने
बताया कि पांच साल से शराब पीकर वह परिजनाें के साथ मारपीट करता था। शनिवार की रात 10 बजे वह शराब के नशेे में घर आया और दरवाजे पर लेटे रामबाबू से और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पिता ने पैसा देने से इंकार कर दिया। इस पर बच्चू पिता को चारपाई से नीचे गिराकर पीटने लगा। चीख पुकार सुनकर परिजन व मुहल्ले के लोग आ गए और
विज्ञापन
रामबाबू को बचाने लगे लेकिन बच्चू ने मुहल्ले वालाें से भी धक्कामुक्की कर दी। इसी दौरान धक्का लगने के कारण बच्चूृ सड़क पर गिर गया और पत्थर से टकराकर उसका सिर फट गया। ग्रामीण उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन उसके शव को घर लाए और रविवार की सुबह बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम
संस्कार कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में तो आया है। लेकिन परिजनाें ने अब तक तहरीर नहीं दी है। इससे कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। वह गांव पुलिस भेजकर मामले की जांच करवा रहे हैं।