फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death of a teenager thrashed between the pieces of the thread

किशोरी की थ्रेसर के पाटों के बीच फंस कर मौत

Sun, 04 Mar 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 04 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Death of a teenager thrashed between the pieces of the thread
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala

कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम लोदीपुर में पिता को खाना देने खेत पर गई किशोरी अचानक गिरकर थ्रेसर के पाटों में फंस गई। आनन फानन में खेत पर काम कर रहे पिता व अन्य लोगों ने थ्रेसर बंद कर किशोरी को बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए हमीरपुर ले गए। जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


रविवार सुबह लोदीपुर गांव के किसान रामशरण अपने खेत में मसूर की कताई कर रहे थे। खाना देने के लिए दोपहर 11 बजे उनकी बेटी रोशनी उर्फ भूरी (16) खेत पर पहुंची। खाना देख रामशरण काम छोड़ कर खाना खाने लगे। तभी पास में खड़ी रोशनी पिता का हाथ बंटाने के लिए मसूर के गट्ठे थ्रेसर में डालने लगी। थ्रेसर में गट्ठे डालते समय अचानक रोशनी का पैर फिसल गया और वह थ्रेसर में गिर पड़ी। चीख पुकार सुन पिता व आसपास काम कर रहे लोग दौड़े और आनन फानन में थ्रेसर को बंद कराया गया।
विज्ञापन


काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह रोशनी को बाहर निकाला गया। लहूलुहान हालत में परिजन उसे हमीरपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत खराब देखकर हैलट अस्पताल, कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 भंग में चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed