फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Daughter with husband by fighting with the self-immolation

पति से झगड़कर बेटी संग किया आत्मदाह

Wed, 06 Jul 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 06 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Daughter with husband by fighting with the self-immolation
मैनेजर के घर जाकर लगाई आग - फोटो : Demo Pic
पति से मामूली विवाद के बाद आक्रोशित होकर एक महिला ने अपनी मासूम बेटी समेत अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह मां, बेटी पर कंबल डालकर बचाया और उन्हें जिला अस्पताल लाए। यहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव निवासी राघवेंद्र विश्वकर्मा की पत्नी मीरा (28) का पति से
विज्ञापन


बुधवार की शाम करीब 6 बजे झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मीरा  दो साल की बेटी मानसी को अपने कमरे में ले गई। वहां रखी केरोसिन अपने व बेटी के ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। इससे मां, बेटी आग का गोला बन गए। चीख पुकार सुनकर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बचाया और जिला अस्पताल लाए, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो
विज्ञापन


गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक मायके वाले नहीं आए थे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed