फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Crooks bump bike looted

बदमाशों ने तमंचा लगा बाइक लूटी

Thu, 14 Dec 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Thu, 14 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crooks bump bike looted
pistol - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा निवासी देवेंद्र पाल पुत्र दीनानाथ बुधवार की देर शाम गांव के ही नरेश के साथ बाइक से नीनावली गांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वह जैसे ही कारसदेव गांव के पास पहुंचे तभी अचानक दो बाइकें सामने आकर रुकी। बाइक रोकते ही दो लुटेरे बाइक से उतरे और देवेंद्र व नरेश को तमंचा लगा दिया और रुपयों की मांग करने लगे। रुपये न होने की बात कहने पर लुटेरों ने पीटा और फिर  देवेंद्र की बाइक छीनकर भाग गए।

विज्ञापन


लुटेरों के जाते ही देवेंद्र ने फोन पर पुलिस को बाइक लुटने की सूचना दी। जानकारी पाकर यूपी 100 मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बताया कि दो लुटेरें बाइक चला रहे थे जो हेलमेट लगाए थे व दो चेहरे पर कपड़ा बांधे थे। पुलिस ने इलाके के इर्द गिर्द छानबीन भी की, लेकिन लुटेरे उनके हाथ न लगे। थानाध्यक्ष कहा कहना है कि इलाके में छानबीन की जा रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है, जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed