फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chen female robbers robbed

लुटेरों ने महिला की चेन लूटी

Sun, 11 Dec 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 11 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chen female robbers robbed
लूट (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
बाजार आ रही महिला को बाइक सवार दो लुटेराें ने महिला थाने के पास रोक लिया। बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर उससे सोने की चेन व रुपये लूट लिए। पीड़िता कोतवाली आई और बाइक सवार लुटेराें के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई की बात कही है। मुहल्ला शांतिनगर सरस्वती मंदिर इंटर कालेज के पास रहने वाली
विज्ञापन


मीरा कौशिक पत्नी गोविंद कौशिक ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार की दोपहर करीब तीन बजे घर का सामान खरीदने पैदल बाजार जा रही थी। जब वह डीवी कालेज के  पुस्तकालय व महिला थाने के बीच पहुंची। तभी पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे तमंचा लहराते हुए उसके पास पहुुंच गए और उसे रोक लिया। तमंचा दिखाकर लुटेराें
विज्ञापन


ने महिला के गले में पड़ी सोने की चेन व पर्स छीन लिया। महिला के मुताबिक पर्स में 350 रुपये थे। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाइक से बाजार की ओर भाग गए। इस दौरान
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला चीखी पर तब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़िता महिला थाने पहुंची और आपबीती बताई। इस पर थाना प्रभारी नीलेश कुमारी मौके पर पहुंची और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से लुटेराें का हुलिया पूछकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed