{"_id":"585eb7a34f1c1bf248e3c460","slug":"cash-jewelry-theft-house-opened-the-truck-tire","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नकदी जेवर साफ, ट्रक के टायर खोले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से नकदी जेवर साफ, ट्रक के टायर खोले
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों ने सर्दी के इन दिनों में कालपी पुलिस के रात की गश्त के दावों की हवा निकाल दी है। नगर में चोरों की घुसपैठ बढ़ गई है। वे खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। गुरुवार देर रात मोहल्ला रावगंज में चोरों ने घर का ताला तोड़कर पचास हजार का माल पार कर दिया। वहीं, नेशनल हाइवे के किनारे खड़े दो ट्रकों के टायर खोल ले
गए। नगर के मोहल्ला रावगंज निवासी सरमन देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह घर में ताला डालकर इलाज के लिए ग्वालियर गई थीं। इसी बीच 22/23 की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर वक्से मे रखे 3700 रुपये व चांदी की पेटी समेत एक सोने की अंगूठी पार कर दी। वहीं, दुर्गा मंदिर के पास खड़े श्रीकांत व खानकाह के आगे खड़े फैलू के ट्रक से
चोर टायर भी खोल ले गए। इसकी सूचना ट्रक मालिकाें ने थाने में दी है। इसके पहले भी नगर में कई चोरियां हो चुकी है लेकिन अभी तक पुलिस किसी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है, न ही कोई चोर पकड़ा गया है। लगातार हो रही चोरियों से जहां पुलिस की कार्यशैली कटघरे में है वहीं इसे लेकर स्थानीय लोगोें में रोष भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
चोराें ने लाखाें के नकदी व गहने उड़ाए
माधौगढ़ थाना के गांव सिरसादोगढ़ी में शुक्रवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अटैची उड़ा ले गए। उसमें सोने के गहने व 25 हजार रुपये नकद सहित करीब दो लाख रुपये का सामान था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। माधौगढ़ थाना के गंाव
सिरसादोगढ़ी निवासी अनिल कुमार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह कमरे में बच्चाें के साथ सो रहे थे। देर रात चोर छत के रास्ते घर में घुस आए और गृहस्थी के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी सूटकेस ले गए। पीड़ित ने बताया कि सूटकेस में दो सोने की जंजीर, कान की सोने की झुमकी, चार सोने की अंगूठी व 25 हजार रुपये नकद सहित करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए।
किराने की दुकान में सेंध लगाकर चोरी
चोरों ने पुरानी नझाई स्थित किराने की दुकान में शुक्रवार की रात को सेंध लगाकर 50 हजार रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालम भट्ट निवासी रामजी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुरानी नझाई में किराने की दुकान है। शुक्रवार देर रात लगभग 8 बजे वह
अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। तभी रात में चोर उसकी दुकान के ऊपर की टीनशेड को उखाड़कर दुकान के अंदर घुस गए। चोरोें ने दुकान में रखे लगभग 50 हजार रुपये के मेवे, मसाले, रिफ ाइंड आदि को चुरा लिया। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर चौकी प्रभारी अखिलेश उमराव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।