फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brother-in-law was the only theft trader's home

बहनोई ने ही की थी कपड़ा व्यापारी के घर चोरी

Tue, 12 Mar 2019 11:54 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 12 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law was the only theft trader's home
पुलिस कार्यालय में चोरी का खुलासा करते एसपी। - फोटो : amar ujala

बता दें कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर में 3 मार्च की रात को कपड़ा व्यापारी अमर अग्रवाल पुत्र नाथू राम के बंद घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर जेवर व नगदी समेत करीब 25 लाख माल पार हुआ था। तब गृहस्वामी अपने पूरे परिवार के साथ झांसी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। सुबह जब वह लौटकर आया तो घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। जब परिवार घर के अंदर गया तो देखा कि अलमारी टूटी पड़ी थी और घर में रखे नगदी व जेवर गायब थे। व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

विज्ञापन


जिसकी सूचना पर एसपी भी मौके पर पहुंचे थे। जांच पड़ताल के बाद उन्होंने खुलासे के लिए एएसपी डा.अवधेश सिंह के निर्देशन में स्वाट, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस टीम को लगाया था। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह कोंच कोतवाली के महंत नगर तिराहा पिंडारी रोड के पास से व्यापारी के बहनोई विनय अग्रवाल पुत्र सरोज अग्रवाल निवासी शिवाजी नगर थाना समथर जिला झांसी को 640 ग्राम सोने के जेवर व 883 ग्राम चांदी के जेवरात व 4.60 लाख रुपये के साथ पकड़ा। बरामद जेवर नगदी की कीमत करीब 23 लाख के आसपास है।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए विनय अग्रवाल ने बताया कि 3 मार्च उसने व्यापारी से फोन पर बात कर पता कर लिया था कि वह कब और कहां जा रहा है। इसका फायदा उठाकर वह उनके घर पहुंचा और ताला तोड़कर घर के रुपये व जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस सूत्रों की मानें वारदात को अंजाम देने में एक महिला ने भी विनय का साथ दिया था। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम ने कोंच कोतवाली प्रभारी ललितेश कुमार त्रिपाठी, सर्विलांस सेल प्रभारी महेश दुबे, सिपाही गौरव वाजपेई, शोएब आलम, शैलेंद्र चौहान, रवि भदौरिया, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह आदि रहे। एसपी ने बताया कि चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीआईजी झांसी की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed