{"_id":"5cd9b692bdec2207315b5c2d","slug":"bjp-mla-accused-of-cheating-8-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक से 8 लाख की ठगी का आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा विधायक से 8 लाख की ठगी का आरोपी दबोचा
Mon, 13 May 2019 11:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
jalaun
jalaun
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 13 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में टेंट हाउस संबंधी इंतजामों के नाम पर एक युवक ने सांडी से भाजपा विधायक प्रभाष कुमार से 8 लाख रुपये ठग लिए। भाजपा विधायक ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार कर आनन-फानन में जेल भेज दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को 27 अप्रैल को सीएसएन कालेज मैदान में संबोधित किया था। सांडी से भाजपा विधायक प्रभाष कुमार के चचेरे भाई अशोक रावत मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी हैं। 26 अप्रैल की शाम चार बजे अशोक रावत के मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि 8 लाख रुपये रैली स्थल पर भेज दें। फोन करने वाले ने अपना नाम जेपी यादव बताकर रैली स्थल पर मौजूद होने की बात कही। अशोक रावत क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होंने अपने भाई सांडी विधायक प्रभाष कुमार को 8 लाख रुपये की व्यवस्था कर उक्त व्यक्ति को देने के लिए कहा। इस पर सांडी विधायक प्रभाष सीएसएन पहुंचे। फोन करने वाला व्यक्ति बोलेरो से आया था। प्रूफ के लिए विधायक ने पहचान पत्र मांगा तो उसने बोलेरो के कागज की फोटोकॉपी दे दी। इसके बाद 8 लाख रुपये उसे दे दिए। रैली खत्म होने के बाद जब टेंट हाउस वालों को बताया गया कि 8 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है, तो टेंट हाउस के जिम्मेदारों ने भुगतान न मिलने की बात कही। इस पर विधायक और उनके भाई अशोक रावत ने जेपी यादव को खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पूरे मामले की जानकारी विधायक प्रभाष कुमार ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को दी तो सर्विलांस टीम को लगाया गया। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति का असली नाम राजेंद्र सिंह वर्मा पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम पुर थाना कोटरा जनपद जालौन है। एसपी ने बताया कि राजेंद्र सिंह के कब्जे से बोलेरो भी बरामद हुई है। बोलेरो के कागज गलत हैं और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। राजेंद्र सिंह वर्मा को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि राजेंद्र जनपद जालौन में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा में विभिन्न पदों पर भी रहा है।