{"_id":"596cfe144f1c1b68388b465e","slug":"bikers-abduct-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने किशोरी को अगवा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवकों ने किशोरी को अगवा किया
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
kidnap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन।
बाजार करने गई किशोरी को बाइक सवार युवक ने साथी की मदद से अगवा कर लिया। छोटी बहन ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन युवकों के घर उलाहना देने गए तो उन्हें जानमाल की धमकी दी। इस पर पीड़ित परिजनों ने थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मां की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काशीनाथ निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी बाजार से सामान लाने छोटी बहन के साथ जा रही थी। रास्ते में पानी की टंकी के पास की गली में आमीन खां अपने एक साथी के साथ बाइक लिए खड़ा था। जैसे ही उसकी बेटी वहां पहुंची दोनों युवकों ने जबरन उसे बाइक पर बैठा लिए और चले गए। घर आकर छोटी बेटी ने सारी बात बताई। उसने आमीन के पिता यासीन को बेटी के अपहरण की बात बताई तो यासीन भड़क गया। गाली गलौज कर धक्के देकर वहां से भगा दिया। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी महाराज सिंह तोमर ने बताया कि जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।