{"_id":"5c38db31bdec22739f755e3e","slug":"bike-uncontrolled-woman-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, महिला की मौत
Fri, 11 Jan 2019 11:36 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा थाना क्षेत्र के जौराखेरा निवासी महेंद्र द्विवेदी गुरुवार की रात पत्नी रुचि (26) के साथ बाइक से कालपी से बाजार कर गांव जौराखेरा आ रहे थे। तभी उनकी बाइक अकबरपुर इटौरा के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक सवार दंपति घायल हो गए। रुचि सिर में गहरी चोट लगने से लहूलुहान हो गईं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ला रही थी। तभी आटा के पास महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पति का उपचार चल रहा है। रुचि की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो वर्ष का एक बेटा है। रुचि का मायका करनचनपुर है। उधर, कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना निवासी दीपक पुत्र रामसेवक बाइक से कदौरा बाजार करने आ रहा था। तभी कदौरा में मंडी के पास उसकी बाइक डिवाइकर से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन