फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider death due to truck collision, Jam-rush

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जाम-हंगामा

Sun, 23 Sep 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 23 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death due to truck collision, Jam-rush
इसी सीसी मिक्सर ट्रक से हुई टक्कर । - फोटो : amar ujala

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती निवासी रामजी गुर्जर (26) पुत्र बखत सिंह उर्फ लल्लू सिंह शनिवार की सुबह तकरीबन 11 बजे अपनी बाइक से निर्माणाधीन उरई-जालौन मार्ग पर जा रहा था तभी पीछे से आ रहे सीसी मिक्सर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरकर रामजी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में रामजी को जिला अस्पताल के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही इलाकाई लोगों ने जालौन उरई मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर का यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही सीओ और तीन थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग जाम खत्म करने के लिए तैयार न थे।
विज्ञापन


भीड़ और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। भीड़ के तेवर देख अधिकारियों ने आरआरएफ के जवानों को भी बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने जमीन पर लाठियां पटकते हुए भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। जिससे अफरातफरी भी मच गई। भगदड़ और पुलिस की लाठी से दो तीन लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। तब जाकर जाम खुल पाया। गांव के ही श्यामजी, अंकित व रिंकू सिंह को पुलिस कोतवाली ले आई। जिससे मौके पर मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीओ से की। सीओ का कहना है कि जाम लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed