फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider death by tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 08 Jan 2019 11:43 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 08 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bike rider death by tractor collision
विनय का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा में विनय मोदी(24) पुत्र मोहन मोदी निवासी बंगरा मंगलवार सुबह बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर आ रहा था। तभी उसकी बाइक बंगरा स्टैंड के पास पहुंची तो दूसरी ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर सड़क पर गिर पड़ा, तभी उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उसे पहचान कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी माधौगढ़ ले गए।
विज्ञापन


जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर ग्वालियर जा रहे थे तभी रास्ते में उसने  दम तोड़ दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर पकड़कर थाने में खड़ा कर दिया। परिजनों ने बताया कि विनय गेंदारानी पब्लिक स्कूल में शिक्षक था। उसके पिता मोहन मोदी नहर विभाग में बेलदार पद पर माधौगढ़ में तैनात हैं। सड़क दुर्घटना में मृत युवक विनय की मां सुनीता, भाई रोहित व बहनें प्रियंका व काजोल का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली रामसहाय का कहना है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


खूनी होता जा रहा बंगरा-माधौगढ़ मार्ग  
 जिस सड़क पर हादसा हुआ, वह मार्ग काफी खतरनाक भी है। जगह जगह गड्ढे होने से आएदिन वाहन सवार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं और जख्मी हो जाते हैं। कई बार तो जान तक गंवानी पड़ती है। बंगरा के प्रधान सोनू दीक्षित का कहना है कि पिछले माह नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण में अधिकारियों ने कहा था कि 30 दिसंबर तक बंगरा तक सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा, लेकिन फिर भी डेढ़ किलोमीटर की सड़क अधूरी पड़ी है। जिससे भी आएदिन सड़क हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल
माधौगढ़। बाइक चालक ने पीछे से दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हरौली निवासी मुनेश सिंह (51) पुत्र मंगल सिंह मंगलवार को दोपहर बाइक से माधौगढ़ आ रहे थे। बिरिया मंदिर के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी भर्ती कराया। उधर टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed