फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Beaten by mining mafia soldier

खनन माफिया ने सिपाही को पीटा

Thu, 08 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 08 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Beaten by mining mafia soldier
teacher beaten in police station - फोटो : अमर उजाला

कदौरा, उरई (जालौन)। कोर्ट और प्रशासन की रोक के बाद भी चोरीछिपे मौरंग खनन जारी है। पुलिसवालों की मिलीभगत से मौरंग का खनन किया जा रहा है। कदौरा थाना क्षेत्र में मौरंग खनन का खेल एक बार फिर शुरू हो गया है। बुधवार की रात दस बजे इन ट्रैक्टराें से उगाही करने पहुंचे सिपाही को मौरंग माफिया ने धुन दिया। मारपीट व चीख पुकार सुनकर लोग घराें से बाहर निकल आए। उन लोगों ने सिपाही को बचाया। इसके बाद मौरंग माफिया मौके से भाग निकले। सुबह सिपाही की पिटाई की चर्चा पूरे कस्बे में रही। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह ने घटना से इनकार किया है। पुलिस व मौरंग माफिया के आपसी गठजोड़ से बेतवा नदी से चोरी छिपे मौरंग खनन शुरू हो गया है। मौरंग माफिया ट्रैक्टर से इस्लामाबाद मुहल्ला में अवैध मौरंग डंप कर रहे हैं। इसके बाद उस मौरंग को ट्रकाें से बाहर भेजा जाता है। बुधवार की रात दस बजे थाने में तैनात एक सिपाही माफिया  से वसूली के लिए पहुंचा तो उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर क्षेत्रीय लोग दौड़े। उन्होंने सिपाही को किसी तरह बचाया और सुरक्षित थाने पहुंचाया। इस बाबत थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह ने घटना से ही इनकार किया।

विज्ञापन


मौरंग 50 हजार रुपये प्रति ट्रक
उरई। कोर्ट की रोक व सीबीआई के डर से मौरंग खनन पर रोक के बाद मौरंग के भाव आसमान छू रहे हैं। अब आशियाना बनाने के लिए मौरंग मिल नहीं रही है। मौरंग ब्लैक में 40 से 50 हजार रुपये प्रति ट्रक बिक रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed