फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   azad murder, maqsood attacked in old ranjish

पुरानी रंजिश में हुई थी आजाद की हत्या, मकसूद पर हमला

Fri, 03 Aug 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 03 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
azad murder, maqsood attacked in old ranjish
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता अपने बेटों के साथ। - फोटो : amar ujala

बता दें कि 31 जुलाई की रात संदी गांव में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर आजाद और जयदेवी की हत्या कर दी थी, जबकि जीशान, बाला प्रसाद व महेंद्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में कदौरा के इस्लामाबाद मोहल्ला निवासी अल्ला रक्खू और उसके तीन बेटों चांद, आसिफ और सोहेल को गिरफ्तार किया है। अल्लारक्खू ने पूछताछ में बताया कि संदी निवासी मकसूद उसका मौसेरा भाई है। करीब 30 साल पहले मूल रुप से बम्हौरी निवासी मकसूद के पिता मंसूर को जब वहां से भगाया गया तो उसके पिता बाबू खां ने ही उन्हें सदी गांव में आसरा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद मंसूर ने  बाबू खां के मकान पर कब्जा कर उसकी हत्या कर दी। यहीं से अल्लारक्खू और मकसूद के बीच पारिवारिक रंजिश शुरू हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कई हत्याएं हुईं और आखिर में गांव वालों ने भी मकसूद का साथ दिया और अल्लारक्खू को अपने बेटों के साथ संदी गांव छोड़कर कदौरा स्थित ससुराल में शरण लेनी पड़ी लेकिन रंजिश की चिंगारी सुलगती रही। रक्खू के मुताबिक कुछ दिन पहले ही उसका बेटा चांद खां कपड़ों की फेरी लगाने संदी आया तो गांव वालों ने उसके साथ न सिर्फ गाली गलौज की, बल्कि उसे थप्पड़ भी मार दिया।
विज्ञापन


उन लोगों में आजाद भी शामिल था। इसके बाद से ही मकसूद और आजाद दोनों को ठिकाने लगाने का मन बना लिया था। बकौल रक्खू जिस दिन बरामदे में सो रहे मकसूद पर हमला किया, उसी दिन आजाद को भी ठिकाने लगाने की योजना थी, पर बारिश होने के कारण आजाद घर के भीतर सो रहा था और वह बच गया। दोबारा योजना बनाकर फिर आजाद को उन चारों ने मौत के घाट उतारा और तय कर लिया था, जो भी रास्ते में आएगा, उसे हटाते जाएंगे। एसपी ने बताया कि चारों आरोपियों ने हाथों में तमंचे और जेबों में कारतूस भर रखे थे और अकोड़ी की ओर से पैदल की गांव में घुसे लेकिन भागने के लिए उन लोगों ने दूसरी ओर गांव के बाहर दो बाइकें भी खड़ी कर रखी थी। फिलहाल अब सब कुछ साफ हो गया है, सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed