{"_id":"6a9aea341429098cea06169d","slug":"seven-vehicles-stolen-in-the-city-police-have-registered-an-fir-and-launched-a-search-meerut-news-c-72-1-mct1011-158831-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहर में सात वाहन चोरी, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहर में सात वाहन चोरी, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा, देहली गेट, सदर बाजार और सिविल लाइन क्षेत्रों से चोरों ने सात वाहन चोरी कर लिए हैं। इन लगातार हो रही वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की है।
बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा में चार वाहन चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई। इनमें श्रीराम विहार से भारतवीर की बाइक, आशुतोष अस्पताल के बाहर से रमेश कुमार की बाइक और सावन होटल के सामने से आदित्य मौर्य की बाइक चोरी हुई। कंकरखेड़ा बाईपास स्थित डिवाइन होटल के बाहर से लव कुमार की बाइक चोरी हुई, जो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। देहली गेट क्षेत्र के जली कोठी से दिलशाद की ई-रिक्शा एक सितंबर को चोरी हो गई। सिविल लाइन के सर्किट हाउस परिसर से प्रमोद कुमार की स्कूटी गायब मिली। सदर बाजार के सोतीगंज से मनीष कुमार की स्कूटी भी एक सितंबर की रात चोरी हो गई।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।-- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कंकरखेड़ा, देहली गेट, सदर बाजार और सिविल लाइन क्षेत्रों से चोरों ने सात वाहन चोरी कर लिए हैं। इन लगातार हो रही वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की है।
बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा में चार वाहन चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई। इनमें श्रीराम विहार से भारतवीर की बाइक, आशुतोष अस्पताल के बाहर से रमेश कुमार की बाइक और सावन होटल के सामने से आदित्य मौर्य की बाइक चोरी हुई। कंकरखेड़ा बाईपास स्थित डिवाइन होटल के बाहर से लव कुमार की बाइक चोरी हुई, जो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। देहली गेट क्षेत्र के जली कोठी से दिलशाद की ई-रिक्शा एक सितंबर को चोरी हो गई। सिविल लाइन के सर्किट हाउस परिसर से प्रमोद कुमार की स्कूटी गायब मिली। सदर बाजार के सोतीगंज से मनीष कुमार की स्कूटी भी एक सितंबर की रात चोरी हो गई।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन