फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ATM card code by asking stolen half million

एटीएम कार्ड का कोड पूछकर डेढ़ लाख उड़ाए

Mon, 23 Jan 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 23 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
ATM card code by asking stolen half million
प्रतीकात्मक तस्वीर
एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर शातिर ठगाें ने एक महिला से उससे एटीएम का कोड पूछकर उसके खाते से 1 लाख 45 हजार रुपये की आनलाइन खरीददारी कर ली। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने एसपी डा.राकेश कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले को साइबर सेल को सौंपकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के गांव धगुवा कलां निवासी विंदेश्वरी देवी पत्नी स्व.संतोष कुमार ने सोमवार को एसपी डा. राकेश कुमार सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक एट में खाता है। उसके पास एटीएम भी है। 12 जनवरी को उसके पास एक फोन आया। इसमें काल करने वाले ने अपने को बैंक का मैनेजर बताकर कहा कि उसका एटीएम बंद होने वाला है।
विज्ञापन


इसे चालू रखने के लिए उसको अपना पासवर्ड देना पडे़गा। उसने झांसे में आकर एटीएम का कोड उसे बता दिया। इसके बाद ठग ने उसके खाते से दो दिनाें में एक लाख पैंतालीस हजार
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये की खरीददारी कर ली। जब वह दो दिन पहले बैंक से पैसा निकालने गई तो उसे अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई तो उसने एटीएम बंद कराया और प्रार्थना पत्र देने आई है। एसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed