फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Alcohol Mafia Gyan Singh arrested

शराब माफिया ज्ञान सिंह गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sun, 09 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Alcohol Mafia Gyan Singh arrested
पुलिस हिरासत में शराब माफिया। - फोटो : amarujala
जालौन/उरई/कोंच।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली पुलिस ने अमरखेड़ा गांव से रविवार को शराब माफिया ज्ञान सिंह को दबोच लिया। उसके पास से मध्य प्रदेश के 200 क्वार्टर देशी शराब और 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। उरई और कोंच पुलिस ने तीन महिलाओं व एक युवक को कच्ची शराब बेचने व बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने तीन महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर 1030 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई। तीन महिलाएं भाग निकलीं।
प्रभारी कोतवाली महाराज सिंह तोमर को अमखेड़ा गांव में मध्यप्रदेश की देशी शराब अवैध रूप से बेचने की सूचना मिली। इस पर कोतवाली प्रभारी ने टीम के साथ छापेमारी की। पुलिस ने मौके से शराब माफि या ज्ञान सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह भदौरिया निवासी अमखेड़ा को गिरफ्तार किया। उसके पास  से मध्य प्रदेश की 200 र्क्वाटर देशी शराब और 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त का माफिया को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, आबकारी निरीक्षक कमलेश्वर, रवि कुमार, एसआई विश्वनाथ सिंह ने उरई के चौरसी डेरा में छापा मारकर सौ लीटर कच्ची शराब बरामद किया। टीम ने 2500 किलो लहन भी नष्ट किया। मौके पर शराब बनाते रोहिणी, सविता और नंदिनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोंच कोतवाली पुलिस ने सत्यदेव सिंह की अगुवाई में महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरों पर छापेमारी की। यहां से ढाई सौ लीटर शराब बरामद की। पुलिस टीम को देखकर सीमा पत्नी गुलशन,अंजली पत्नी रोहित कबूतरा भाग निकलीं जबकि पुलिस ने मंगल सिंह कुशवाहा पुत्र परमाईं निवासी छोटी दोहर को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 60 (2) के तहत कार्रवाई की गई है। फरार महिलाओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
जालौन (ब्यूरो)। विभिन्न मामलों में न्यायालय से फ रार चल रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेजा। विभिन्न मामलों में न्यायालय से फ रार चल रहे दो लोगों को कई बार समन न्यायालय की ओर से भेजा गया परंतु वह लोग न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए, जिस पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी कर दिया गया। जिस पर कोतवाली प्रभारी महाराज सिंह तोमर ने सलीम व दिनेश निवासी ग्राम सुढ़ार को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed