{"_id":"5af9d4da4f1c1bd4408b538b","slug":"after-the-quarrel-the-couple-eaten-poison-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के बाद दंपति ने खाया जहर, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े के बाद दंपति ने खाया जहर, मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Mon, 14 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जहर खाकर दी जान
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया निवासी राममिलन (25) पुत्र धर्मपाल व उसकी गर्भवती पत्नी मंजू (23) के बीच सोमवार दोपहर किसी बात पर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ते ही वह दोनों फर्श पर गिरकर बेहोश हो गए। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो दोनों को फर्श पर पड़ा देख होश उड़ गए। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। वह दोनों को लेकर आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने इलाज शुरू किया। मगर हालत में कोई सुधार न होते देख चिकित्सक ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। देर रात दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने राममिलन व मंजू के जहर खाने की वजह पता होने से इंकार किया। सीओ संतोष कुमार ने कहा कि कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन