{"_id":"5ca64565bdec22142c5cbe3f","slug":"aata-police-arrest-ten-thousand-prima-facie-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा पुलिस ने दस हजार के इनामी पशु तस्कर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटा पुलिस ने दस हजार के इनामी पशु तस्कर को दबोचा
Thu, 04 Apr 2019 11:26 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में खुलासा करते एसपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर पशु तस्कर का खुलासा करते हुए एसपी स्वामी प्रसाद ने बताया कि दस दिसंबर 2018 को थानाध्यक्ष आटा की तहरीर पर इस्तखार अली, पप्पू उर्फ कमाल, गुड्डू उर्फ खुड़हा पर पुलिस मुठभेड़ पशु क्रूरता अधिनियम का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम में इस्तखार अली, पप्पू उर्फ कमाल की गिरफ्तारी कर ली थी, जबकि आरोपी गुड्डू उर्फ खुड़हा फरार चल रहा था।
विज्ञापन
उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। गुरुवार की सुबह आटा थानाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद दुबे, उपनिरीक्षक रामचंद्र, रामजी सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे स्थित बीएमटी इंटर कालेज के सामने गुरुवार सुबह इनामी पशु तस्कर गुड्डू उर्फ खुड़हा पुत्र कल्लू निवासी लोहगरा थाना बारा जिला प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व 2 कारतूस भी बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि उस पर आटा थाने में पुलिस मुठभेड़, पशु क्रूरता अधिनियम के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन