{"_id":"5a1c56344f1c1bb6678be668","slug":"a-woman-from-the-house-waged-a-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह से आजिज महिला ने आग लगा जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह कलह से आजिज महिला ने आग लगा जान दी
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम लहूदी निवासी अशोक कुमार की पत्नी नीलम (32) ने रविवार की देर शाम मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घर में लगी आग देखकर मोहल्ले के लोगों ने रेंढ़र पुलिस को सूचना दी। किसी तरह आग को बुझाया गया। तब तक मौके पर पुलिस भी पहुंची गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नीलम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ में भर्ती कराया।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि रविवार को नीलम का पति अशोक कुमार किसी काम से मध्य प्रदेश के रतनगढ़ चला गया था। इसी बात से वह छिन्न थी और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। रेंढ़र थानाध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि पति, पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार को भी विवाद हुआ। इसके बाद पति कहीं चला गया। गुस्साई नीलम ने आग लगा ली। जांच पड़ताल की जा रही है। मायके वाले यदि कोई आरोप लगाएंगे तो उसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन