{"_id":"5cd07de0bdec2207514f242b","slug":"81557167584-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की कार ट्रक से रगड़ी, ट्रक चालक परिचालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बारातियों की कार ट्रक से रगड़ी, ट्रक चालक परिचालक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा (जालौन)। बारातियों से भरी कार ओवरटेक करते समय ट्रक से रगड़ गई। जिस पर कार सवार बरातियों ने ट्रक के चालक व क्लीनर की पिटाई कर दी। ट्रक चालक ने यूपी 100 पुलिस को लूट की सूचना दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 व थाना पुलिस कार सवार युवकों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि मामला सिर्फ मारपीट का है। जांच की जा रही है। पुलिस ने दूल्हे को छोड़ दिया है।
कदौरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर व बवीना के बीच सोमवार दोपहर बरातियों की कार आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक से रगड़ गई। जिससे दूल्हे सहित आधा दर्जन युवकों ने ट्रक रोककर चालक चांद व क्लीनर निजाम निवासी सुजानपुर थाना कदौरा की जमकर पिटाई कर दी।
ट्रक चालक ने इसकी जानकारी यूपी 100 पुलिस को देते हुए बताया कि कार सवार बरातियों ने उससे 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए हैं। सूचना पाकर यूपी 100 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा समेत आधा दर्जन युवकों को पकड़कर लेकर थाने ले आई। थाने पहुंचकर ट्रक चालक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह भोगनीपुर से मौरंग उतारकर आ रहा था।
विज्ञापन
जोल्हूपुर रेलवे क्रासिंग के पास कार ट्रक से रगड़ गई। इस पर युवकों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया, किसी तरह बचकर भागे तो कार सवार लोगों ने पीछा कर सुजानपुर के पास दोबारा पकड़कर पीटा और 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने बताया कि बारात मध्यप्रदेश के भिंड जिले के भरौली निवासी बृजराज के पुत्र कमलसिंह की थी। जो बांदा के इगुवा मऊ जा रही थी।
पुलिस ने दूल्हा कमल, सोनू, अंकुर धर्मेंद्र, सौरभ, अवधेश को हिरासत में ले लिया। यह सूचना जब अन्य बारातियों को हुई तो लगभग 100 बराती थाना पहुंच गए। देरशाम पुलिस ने दूल्हे कमल को छोड़ दिया। इस बाबत थानाप्रभारी कामता प्रसाद का कहना है कि मामला मारपीट का है, लूट की बात गलत है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक चालक ने बरातियों पर लूट का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो