{"_id":"5a3560324f1c1bc9678c231f","slug":"5-million-pipe-steal-from-water-institution","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंस्थान से 5 लाख के पाइप चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलसंस्थान से 5 लाख के पाइप चोरी
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संस्थान उरई के अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार आर्य ने कोतवाली में तहरीर दी कि पेयजल आपूर्ति के लिए 25 सितंबर 2017 को कास्ट आयरन के 197 पाइप जल संस्थान में आए थे। जिन्हें पंप ऑपरेटर राजेश कुमार की निगरानी में खंडेराव स्थित थोक सब्जी मंडी परिसर में ही रखवाया गया था। जरूरत पड़ने पर 6 दिसंबर को जब पाइपों को देखा गया तो सात पाइप ही मिले।
विज्ञापन
जबकि 190 पाइप चोरी हो चुके थे। इस बारे में जब आपरेटर से पूछा गया तो वह सटीक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। कोतवाल विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि आपरेटर के खिलाफ पाइप चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन