{"_id":"5ccb3e91bdec22070c08f5d4","slug":"31556823697-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने साड़ी से फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक ने साड़ी से फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा (जालौन)। घर के दरवाजे पर बने छज्जे में लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर युवक ने फांसी लगा ली। सुबह घर के लोगों ने शव फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरायां निवासी छोटेलाल का पुत्र आशीष द्विवेदी (23) ने बुधवार रात तकरीबन दो बजे घर के दरवाजे पर बने छज्जे में लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब सुबह घर के लोग जागे व मोहल्ले के लोगों ने देखा तो दंग रह गए। युवक को फांसी पर लटकता देखकर घर में कोहराम मच गया। इसकी सूचना परिजनों ने आटा थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित था और शराब पीता था, समझाने पर भी ध्यान नहीं देता था। पुलिस का कहना है कि परिजनों के मुताबिक वह शराब का लती भी था।