फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   हर्ष फायरिंग में मासूम को लगी गोली, मौत

हर्ष फायरिंग में मासूम को लगी गोली, मौत

Wed, 06 Feb 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में मासूम को लगी गोली, मौत
उरई (जालौन)। डकोर थाना क्षेत्र के जैसारीकला गांव में मंगलवार की देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान चली गोली वहीं पास में खड़े आठ साल के मासूम के सिर पर जा लगी। जिससे समारोह में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में लोग बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने नाजुक हालत में झांसी रेफर कर दिया गया है। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जैसारीकला गांव निवासी दिनेश राजपूत के घर पर मंगलवार को एक बच्चे का जन्मदिन समारोह मनाया जा रहा था। उसी दौरान समारोह में शामिल क्षेत्र के ही युवक लालू ने अपने तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया। इस बीच एक गोली पास खड़े गोलू उर्फ जय (8) पुत्र धर्मराज के सिर पर जा लगी।
विज्ञापन


जिससे वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ा। महिलाओं में चीख पुकार मच गई। आननफानन में घरवाले गोलू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से हालत नाजुक देख उसे झांसी रेफर कर दिया गया। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि वे घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। इसके बाद ही कुछ कहना ठीक होगा। बताया कि देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपी को भी तमंचे के साथ पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed