फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   20 arrested in raids illegal liquor business

छापामारी में 20 अवैध शराब कारोबारी पकड़े

Wed, 19 Oct 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 19 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
20 arrested in raids illegal liquor business
डेमो पिक
जिले भर की पुलिस ने अलग-अलग स्थानाें पर छापा मारकर 20 लोगाें को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल सुनील कुमार तिवारी ने मंगलवार की देर शाम शहर के चौरसी कबूतरा डेरा पर छापा मार कर वहां से महेश निवासी कांशीराम कालोनी व नारायणय दास निवासी

शांतिनगर, मंगल सिंह निवासी चौरसी, हरमोहन निवासी इंद्रानगर, अजय पान निवासी कुठौंदा डकोर, लखपत निवासी उमरारखेरा को रंगे हाथाें शराब उतारते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 85 लीटर कच्ची शराब व करीब 800 लीटर लहन बरामद कर शराब की भट्टी को नष्ट कर दिया। वहीं, एट थाना पुलिस ने बिरासनी कबूतरा डेरा पर
विज्ञापन


छापामारकर शराब उतार रहे रामजी शर्मा निवासी गांव मबई थाना कोटरा व जितेंद्र सिंह निवासी बिरासनी को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ के गिरफ्तार कर लिया। कालपी कोतवाली पुलिस ने चौरासी गुम्बद कबूतरा डेरा पर छापा मारकर बृजेंद्र सिंह, मजीद खां निवासी सिरसाकलार को दस-दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं,
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुरा थाना पुलिस ने कस्बा के बाहर स्थित कबूतरा डेरा पर छापामारकर ममता पत्नी कृपाल व ज्योति पत्नी राहुल निवासी रामपुरा को दस-दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। रेढ़र थाना पुलिस ने वीरपाल निवासी भगवंतपुरा को 48 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जालौन कोतवाली पुलिस ने सत्यप्रकाश निवासी भवानीराम को

15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ़तार कर लिया। वहीं, डकोर थाना पुलिस ने राजकुमार निवासी कुठौंदा को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोटरा थाना पुलिस ने शिवपाल सिंह निवासी बिनौरा को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। कुठौंद थाना पुलिस ने छोटेलाल निवासी रामपुरा को 105 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार कर


लिया। आटा थाना पुलिस ने शिवकुमार राजपूत निवासी करमेर को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। माधौगढ़ थाना पुलिस ने बबलू निवासी हैदलपरा को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियाें के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed