फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पुलिस के हाथ नहीं लगा हर्ष फायरिंग का आरोपी

पुलिस के हाथ नहीं लगा हर्ष फायरिंग का आरोपी

Tue, 12 Feb 2019 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हाथ नहीं लगा हर्ष फायरिंग का आरोपी
कदौरा। हर्ष फायरिंग के आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है और गिरफ्तारी के लिए उसके नाते रिश्तेदारों को भी उठाया है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की रात बागी गांव में बारात उठने से पहले ही दूल्हे के दरवाजे पर हुई हर्ष फायरिंग में 5 साल के मासूम बच्चे समीर की मौत हो गई थी। पिता फहीम की ओर से आरोपी राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। राजू रविवार को भीड़ के चंगुल से छूटकर भाग गया था।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने आरोपी राजू को भगाने में मदद की थी। उनका भी पता किया जा रहा है। कोतवाल कामता प्रसाद ने कहा है कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं एकलौते बेटे समीर का शव देख मां सन्नो का बुरा हाल रहा। वह बार-बार बेहोश हो रही थी। शादी की खुशियां भी सन्नाटे में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed