{"_id":"5c8be3a9bdec2214435fb15c","slug":"181552671657-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हाथ लगा बच्ची से रेप का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हाथ लगा बच्ची से रेप का आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा (जालौन)। क्षेत्र में तीन दिन पहले सात साल की बच्ची के साथ रेप के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। हालांकि अभी अधिकारी कोई खुलासा नहीं कर रहे है लेकिन सूत्रों की मानें तो पुलिस के हाथ आरोपी लग भी गया है और जल्द ही मामले का खुलासा भी हो सकता है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए शुक्रवार को फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
बता दें कि तीन दिन पूर्व गांव स्थित गेस्ट हाउस के बाहर से बाइक सवार युवक बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया था। इसके बाद युवक ने बच्ची के साथ रेप किया था। सूत्रों की माने तो कुछ प्रत्यक्षदर्शियों और सर्विलांस की मदद से एसओजी टीम आरोपी तक पहुंच गई है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा भी कर सकती है।
जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक की टीम ने शुक्रवार को गेस्ट हाउस से लेकर घटनास्थल तक का बारीकी से निरीक्षण किया। कहीं से मिट्टी तो कहीं से बाइक के पहियों के निशान भी देखे और उनके नमूने लिए। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे का कहना है कि आरोपी के कुछ सुराग तो मिले है। लिहाजा मामले के जल्द खुलासे की संभावना है।