फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   कोल्ड स्टोरेज में मजदूर ने खाया जहर, मौत

कोल्ड स्टोरेज में मजदूर ने खाया जहर, मौत

Sun, 24 Mar 2019 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज में मजदूर ने खाया जहर, मौत
उरई। शहर के फैक्ट्री एरिया स्थित कोल्ड स्टोरेज में मजदूर की संदिग्ध हालात में जहर खानेे से मौत हो गई। पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों का आरोप है कि कोल्ड स्टोरेज के एक अधिकारी से विवाद के चलते उसने जहर खाकर जान दी है।
विज्ञापन


शहर के फैक्ट्री एरिया स्थित शांति कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करने वाले रामलखन दुबे (45) पुत्र सेवाराम निवासी परासन ने शुक्रवार रात वहीं पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। कोल्ड स्टोरेज से परिजनों को फोन आया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई मुरारी व महेश्वरी दुबे बताया कि वह पांच वर्ष से कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करता था और पत्नी सुनीता व बच्चे आदित्य व साक्षी के साथ कोल्ड स्टोरेज में ही रहता था। भाइयों का आरोप है कि कोल्ड स्टोरेज के एक अधिकारी से मजदूर का विवाद चल रहा था। रामलखन को तीन माह से वेतन भी नहीं दिया गया था। जिसके तनाव में आकर ही भाई ने सुसाइड किया है। इस बाबत कोतवाल शिव गोपाल वर्मा का कहना है कि परिजन आरोप तो लगा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी। मामला पति-पत्नी के विवाद का भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed