{"_id":"5d07e3b68ebc3e2c7546d247","slug":"156079812118-orai-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में युवक के पैर में गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग में युवक के पैर में गोली मारी
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना में प्रेम प्रसंग के चलते हमलावरों ने युवक को गोली मार दी, गोली पैर में लगने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। कोतवाल देवेंद्र सिंह का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग के विवाद का बताया जा रहा है। फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है।
रविवार रात लगभग 10 बजे मोहल्ला तोपखाना में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। जिस ओर से गोली चलने की आवाज आई, उस तरफ लोग दौड़े तो कबाड़ का काम करने वाला शाहरुख (24) पुत्र इदरीश निवासी तोपखाना गोली लगने से सड़क पर पड़ा कराह रहा था। गोली उसके पैर के ऊपरी भाग में लगी थी।
घायल को आनन फानन में पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया तथा हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। शाहरुख के भाई बिलाल ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी बड़े, छोटे, खुशाल अहमद पुत्रगण इकबाल तथा एक युवती ने रविवार की रात फोन कर बुलाया और वहां पहुंचने पर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
जब वह जान बचा कर भागा तो जान से मारने की नियत से गोली चला दी लेकिन गोली पैर में लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पीड़ित के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मामले की जांच की जा रही है।