फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   दंपति संग लूट का दूसरा आरोपी भी हत्थे चढ़ा

दंपति संग लूट का दूसरा आरोपी भी हत्थे चढ़ा

Tue, 12 Feb 2019 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
दंपति संग लूट का दूसरा आरोपी भी हत्थे चढ़ा
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में लगभग 20 दिन पहले दंपति के साथ हुई लूट के दूसरे आरोपी को पुलिस ने तमंचा कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया। लुटेरे से पुलिस को सिर्फ 2200 बरामद हुए। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने खुलासा किया। लुटेरे पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डा.अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि 23 जनवरी को कुठौंद थाना क्षेत्र के नैनापुर भदेख के बीच बाइक सवार राजेश पुत्र सत्यप्रकाश अवस्थी निवासी ब्रह्मनगर औरैया अपनी पत्नी सुनीता को लेकर बाइक से सुबह 11 बजे कुठौंद आ रहे थे। तभी दो नकाबपोश बाइक सवारों ने तमंचे से फायर कर 20 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, दो कान की बाली, मंगलसूत्र व चार चूड़ियां लूट ली थीं।
विज्ञापन


तब राजेश ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लूट में शामिल मयंक उर्फ मोनू पुत्र राजकुमार गौतम निवासी मोहल्ला जयभारत कालोनी पक्का बाग इटावा को 5 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा आरोपी अंकित उर्फ नितिन उर्फ फौजी पुत्र स्व. रामचंद्र यादव निवासी पक्का बाग ब्रह्मनगर कालोनी इटावा फरार चल रहा था। पुलिस ने इस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने थाना पुलिस व स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया था। सोमवार को पुलिस टीम ने थानाक्षेत्र के सनगढ़ पुलिया के पास से अंकित उर्फ नितिन को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरे के पास से पुलिस को 315 बोर तमंचा, दो कारतूस व लूट के 2200 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ पर लुटेरे ने बताया कि उसने कुठौंद, अजीतमल, इटावा कानपुर देहात में भी अपने साथियों के साथ लूट की घटनाओं को भी अंजाम दिया है। पुलिस ने लुटेरे पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सर्विलांस सैल के उपनिरीक्षक महेश दुबे, रामवीर सिंह, रवि मिश्रा, शोएब आलम, गौरव वाजपेई, रवि भदौरिया, अजय नायक, राहुल सिंह, कर्मवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed