फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   फर्जी दरोगा बन वसूली करने में पिता-पुत्र गिरफ्तार

फर्जी दरोगा बन वसूली करने में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Mon, 13 May 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दरोगा बन वसूली करने में पिता-पुत्र गिरफ्तार
कदौरा। फर्जी दरोगा बनकर ट्रकों से अवैध उगाही कर रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह दोनों ठग पिता-पुत्र है और दोनों कई दिन से क्षेत्र में ट्रक चालकों से अवैध उगाही कर रहे थे। पुलिस को कई दिनों से इनकी तलाश थी।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि चतेला रोड पर एक युवक और अधेड़ मौरंग भरे ट्रकों को रोककर अवैध वसूली कर रहे है। दोनों में से युवक दरोगा की वर्दी पहने है और आने जाने वाले ट्रकों से वसूली कर रहे है और जो भी ट्रक चालक रुपये देने से मना करता है तो यह लोग मारपीट करते है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद मौके पर पहुंचे और वसूली कर रहे दोनों लोगों को पकड़ कर थाने ले आए। पूछताछ में लोगों ने बताया कि वह काफी समय से वसूली कर रहे है। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने कहा कि दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है, दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों ठग बाप-बेटे है।
विज्ञापन


प्रधान से भी जांच के नाम पर कर चुके हैं ठगी
पकडे़ गए बाप-बेटे कदौरा कस्बा निवासी है। दोनों कई विभागों में जाकर गृह मंत्रालय की धौंस दिखाकर उगाही करने में मशगूल रहते हैं। इतना ही नहीं कई ग्राम प्रधानों से किए गए कार्यों की जांच करने की धमकी देकर वसूली भी कर चुके है। पुलिस जांच की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को बताया क्राइम ब्रांच का अधिकारी
फर्जी दरोगा बनकर उगाही कर रहे बाप-बेटे ने पुलिस को रौब दिखाते हुए खुद को गृह मंत्रालय की क्राइम ब्रांच का अधिकारी होना बताया। थाने पहुंचने के बाद दोनों की रौब धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed