{"_id":"5c48a8d0bdec224bf101f19c","slug":"101548265680-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर बाइक सवार दंपति से 2 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर बाइक सवार दंपति से 2 लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने फायरिंग कर दंपति से दो लाख के जेवर नगदी लूट लिए। यही नहीं बाइक की चाबी और मोबाइल भी छीनकर लुटेरे नैनापुर गांव की ओर भाग निकले।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की। पास में ही झाड़ियों में मिली चाबी और मोबाइल बरामद कर दंपति को थाने ले आई।
मूल रूप से कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा निवासी राजेश अवस्थी की औरैया जिले में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। उनकी पत्नी सुनीता कुठौंद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। दोनों औरैया में ही रहते हैं।
बुधवार सुबह रोज की तरह राजेश पत्नी को छोड़ने बाइक से कुठौंद आ रहे थे। करीब 11 बजे भदेख व नैनापुर के बीच पीछे से आ रहे बिना नंबर की दो बाइकों पर सवार तीन लुटेरों ने उनकी बाइक रोककर चाबी निकाल ली और हवाई फायर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद राजेश की जेब में पड़े 20 हजार रुपये व सोने की दो अंगूठी और सुनीता के बाले, मंगलसूत्र व चूड़ियां जबरन खींच ली। लुटेरे बाइक की चाबी और राजेश का मोबाइल पास ही झाड़ियों में फेंककर नैनापुर गांव की ओर भाग निकले। सुनीता ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने पहुंचकर आसपास लुटेरों की बाइक के बारे में जानकारी की लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। राजेश ने पुलिस को बताया कि टीकाकरण अभियान के लिए लोहई दिवारा में सुनीता की ड्यूटी लगी थी। बाइक से उसे छोड़ने जा रहे थे। थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि दंपति से लुटेरों का हुलिया पूछकर उनकी खोज की जा रही है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो बाइक सवार लुटेरे औरैया से ही दंपति के पीछे लगे थे, लिहाजा वहां के भी शातिर लुटेरों की सूची पुलिस से मांगी गई है। जिससे खुलासे में मदद मिल सके।
बताया जा रहा है कि शंकरपुर चौकी के पास लगे एक सीसी कैमरे में लुटेरों के फुटेज मिले हैं, जिसमें वे औरैया की ओर से आते वक्त दंपति के पीछे बाइक लगाए दिख रहे हैं। पुलिस फुटेज स्पष्ट करने में लगी है।
थाने पहुंचने पर भी राजेश और सुनीता के चेहरों से खौफ खत्म नहीं हो रहा था। पूछताछ में दोनों ने सहमते हुए सिर्फ इतना ही कहा कि लुटेरे बार-बार बोल रहे थे कि माल दो वर्ना जान से मार देंगे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कुठौंद और औरैया के शातिर बदमाशों की पीड़ित दंपति के सामने शिनाख्त परेड कराई जाएगी, ताकि हुलिए के आधार पर लुटेरों की पहचान की जा सके।
फायरिंग कर बाइक सवार दंपति से दो लाख की लूट
पति का औरैया में बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार, पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
कुठौंद में टीकाकरण अभियान के लिए बाइक से पत्नी को छोड़ने आ रहे थे