{"_id":"5ac66f0c4f1c1bc5618b5a1c","slug":"10-bigha-crop-of-wheat-burnt-from-spark","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेशर से निकली चिंगारी से गेहूं की 10 बीघा फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थ्रेशर से निकली चिंगारी से गेहूं की 10 बीघा फसल जली
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़गांव निवासी प्रभुदयाल पुत्र झल्लू लोधी के खेत में गुरुवार को फसल की कटाई की जा रही थी। कटाई के दौरान अचानक थ्रेशर से चिंगारी निकलकर फसल में जा गिरी। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले फसल जलने लगी। आग भीषण होने पर किसानों की नजर उस पर पड़ी तो वह भाग खड़े हुए। दूर जाकर किसानों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। उधर खेत में आग लगी देखकर गांव में हड़कंप मच गया। दर्जनों ग्रामीण खेत पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
काफी देर तक फायर ब्रिगेड का इंतजार करने पर भी जब वह नहीं पहुंची तो किसानों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर बाद किसान आग पर काबू पा सके, लेकिन तब तक 10 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल चुकी थी। उधर आग बुझने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, उन्होंने वहां स्थिति का जायजा लिया और चलते बने। उधर, माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चितौरा निवासी किसान कमलेश देवी पत्नी सतीश चंद्र का गांव के बाहर खेत है। उनके खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अचानक हाईटेंशन लाइन के तारों में फाल्ट हुआ, जिससे उनसे निकली चिंगारी खेत में जा गिरी। चिंगारी से खेत में आग गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान कुछ समझ पाते इससे पहले खेत में लगी आग भीषण हो गई। यह देखकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी दमकल गांव नहीं पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। काफी देर मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। वहीं फायर बिग्रेड न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन