{"_id":"6334aa9733be2b31526bd8e3","slug":"crime-orai-news-orai-orai-news-knp7206711168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों के झुंड से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों के झुंड से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। छुट्टा मवेशियों के झुंड से बाइक टकराने पर एक युवक की जान चली गई। घटना बुधवार को शाम लगभग सात बजे की है। हादसा जालौन-बंगरा रोड पर हुआ। युवक बंगरा का रहने वाला था और किसी काम से वह जालौन आया था।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा निवासी अंकित गुर्जर (30) किसी काम के चलते बुधवार को जालौन आया था। शाम को करीब सात बजे वह काम निपटाकर बाइक से बंगरा लौट रहा था।
बंगरा से पहले नहर के पुल के पास अचानक सड़क पर छुट्टा मवेशियों का झुंड आ गया। सड़क पर अचानक आए मवेशियों के झुंड को देखकर बाइक सवार अंकित अपना संतुलन खो बैठा और उसकी बाइक जानवरों के झुंड से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। इस वजह से उसके सिर में चोट आई।
विज्ञापन
मौके से निकल रहे लोगों में से किसी ने उसे पहचान लिया और हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी जालौन लेकर आए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। हादसे में पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी संध्या बेहोश हो गई। अंकित के एक छह वर्षीय पुत्र अनमोल है।