{"_id":"61a27f9f92f8ed20eb38af7c","slug":"crime-orai-news-knp6664447200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से जेवर व नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर से जेवर व नकदी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच (जालौन)। नदीगांव में गुरुवार की रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जानरही है।
नदीगांव निवासी रीना पत्नी चतुर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपनी ससुराल लहार जिला भिंड से कस्बा नदीगांव स्थित मायके आई हुई थीं। मायके से ही वह माता-पिता के साथ रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बड़ोदरा गुजरात चली गई थी। मायके स्थित घर पर ताला लगा हुआ था। गुरुवार की रात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व बक्से आदि में सोने चांदी के जेवर समेत 47 हजार रुपये नकद उठा ले गए।
वारदात की जानकारी मिलने पर सीओ शाहिदा नसरीन व थाना नदीगांव पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। सीओ ने थाने की पुलिस को चोरों की तलाश कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।