{"_id":"6180324407c5b43b5f59417c","slug":"crime-orai-news-knp6617907135","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह बाद भी युवक की हत्या का खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह बाद भी युवक की हत्या का खुलासा नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटरा। गांव बरसार में लगभग डेढ़ महीने पहले अपने जीजा के घर रह रहे युवक की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ संतोष कुमार ने मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की थी। लेकिन अभी तक नतीजा सिफर ही रहा है।
कोटरा थाना क्षेत्र के गांव बरसार में जीजा के यहां रह रहे झांसी जिले के बरुआ सागर निवासी हरिमोहन(36) की 11 सितंबर की शाम गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शव घर के बाहर बने शौचालय में मिला था। परिजनों की सूचना पर एएसपी राकेश सिंह, सीओ संतोष कुमार व थानाध्यक्ष ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी।
मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई थी। घटना के लगभग डेढ़ माह बीतने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन
वहीं, कोटरा थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल का कहना है कि कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ चल रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।