{"_id":"6180319fd054b76bdb5f1185","slug":"crime-orai-news-knp6617897197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए के विवाद में युवक की ईंट से कूंचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुए के विवाद में युवक की ईंट से कूंचकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बंगरा में रविवार की देर रात एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्यारोपी को 24 घंटे के अंदर सोमवार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि जुए के लेनदेन के विवाद में ईंट से कूंचकर हत्या कर शव नाले में फेंका दिया था। एसपी रवि कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली गई है।
गांव बंगरा में रविवार की देर रात पुलिस को एक युवक का शव नाले में पड़ा होने के सूचना मिली थी। पुलिस ने शव की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर विजय (19) निवासी गांव बंगरा के रूप में की। परिजनों के मुताबिक विजय के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। पुलिस को वहीं से विजय की हत्या का शक हो गया था। विजय के भाई रवि की तहरीर पर माधौगढ़ पुलिस ने देर रात हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
एसपी ने बताया कि सोमवार की सुबह हत्यारोपी अवधेश चंद्र उर्फ लल्ला निवासी बंगरा माधौगढ़ को कस्बे की नहर पुलिया के पास बने पेट्रोलपंप से पकड़ा गया। उसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट, शराब पीने में प्रयोग की गई पानी की बोतल, प्लास्टिक ग्लास, नमकीन व बीड़ी का रैपर बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पांच दिन पहले जुए में लेनदेन को लेकर उसका विजय से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद 30 अक्तूबर को विजय उसे मिला था तो फिर दोनों ने शराब पी और बंगरा नहर पुलिया के पास सड़क किनारे खेत में बने बरामदे की चारपाई पर सो गए। देर रात जब उसकी नींद खुली तो उसे अपने पीटे जाने की बात याद आ गई। इसके बाद उसने विजय के चेहरे व सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए पास स्थित नाले में फेंक दिया और घर पहुंचकर हत्या के दौरान पहने हुए कपड़े छिपा दिए थे। सीओ शाहिदा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।