{"_id":"6005d38a8ebc3e340e659c1f","slug":"crime-orai-news-knp606772365","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक लाख के जेवर नगदी उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने एक लाख के जेवर नगदी उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के गांव तांबा में रविवार की रात किसान के घर से लगभग एक लाख रुपये कीमत के जेवर व नगदी चोरी हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव तांबा निवासी रामकेश पचौरी के घर में रविवार की रात तकरीबन नौ बजे सभी सदस्य सो गए। ठंड अधिक होने से सभी के कमरे के दरवाजे बंद थे। बताया जा रहा है कि रात में किसी समय चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे। कमरे में रखे बक्से तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपये नगद सहित लगभग एक लाख कीमत के सोने चांदी के जेवर उठा ले गए।
सोमवार की सुबह लगभग छह बजे जागने पर घर वालों ने सामान बिखरा देखा, तब वारदात की जानकारी हुई। गृहस्वामी के सूचना देने पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।