{"_id":"6005d2ef8ebc3e2c550f5b36","slug":"crime-orai-news-knp6067713130","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जिलों में चौकीदार हत्यारोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जिलों में चौकीदार हत्यारोपी की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। चौकीदार की हत्या कर ट्रैक्टर और बोरिंग मशीन लूटने का प्रयास करने वाले बदमाशों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस की चार टीमें तीन जिलों में बदमाशों का पता लगा रही हैं। इनमें से एक जिला सीमा से सटे मध्यप्रदेश का भी है। इसके अलावा आधा दर्जन संदिग्धों को उठाकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
शनिवार की रात उरई कोतवाली क्षेत्र के मड़ोरा गांव में किसान कृष्ण मुरारी के गोदाम के चौकी धरम सिंह की हत्या कर शव फूंक दिया गया था। बदमाश गोदाम से ट्रैक्टर और बोरिंग मशीन भी लूट ले गए थे। बाद में बदमाश टै्रैक्टर और मशीन छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए। चार टीमें गठित की हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाश औरैया की ओर भाग रहे थे। इसलिए एक टीम को औरैया भी भेजा जा रहा है। मृतक चौकीदार पड़ोसी राज्य एमपी के भिंड जिले का रहने वाला था। हत्या के तार कहीं उसके गांव से तो नहीं जुड़े हैं। एक टीम एमपी पुलिस से भी संपर्क कर रही है। साथ ही कुठौंद के आसपास के जंगलों में भी बदमाशों की तलाश में कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा का कहना है कि वारदात में किसी करीबी के शामिल होने के संदेह पर मृतक के संपर्क के करीब आधा दर्जन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जिस अंदाज में हत्याकर शव को जलाया गया है और उसके बाद लूट की गई। उससे लग रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई शातिर गैंग हैं। लिहाजा अपने जिले के अलावा औरैया और भिंड जिले के गैंग का भी पता किया जा रहा है।