{"_id":"5fbff9398ebc3eefb700c2d0","slug":"crime-orai-news-knp596506457","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन जाते समय छात्र का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन जाते समय छात्र का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। ट्यूशन जाते समय बुधवार सुबह उरई-जालौन मार्ग से मारुति वैन सवार बदमाशों ने छात्र का अपहरण कर लिया। भिंड में बदमाश लघुशंका लगने लगे तो मौका पाकर छात्र भाग निकला। ट्रक चालक के फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन सुबह छात्र को घर ले आए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी कपिल पुत्र संजय कुमार कक्षा 9 का छात्र है। कपिल ट्यूशन पढ़ने जालौन आता है। बुधवार सुबह ट्यूशन के लिए घर से निकाला था। सुबह करीब 9 बजे उरई-जालौन मार्ग पर बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान उरई की ओर से बिना नंबर की सफेद मारुति वैन आई।
वैन में सवार तीन लोगों ने मुंह बंद कर कपिल को गाड़ी में खींच लिया और बंगरा होते हुए भिंड ले गए। भिंड के पास बदमाश लघुशंका करने लगे, इसी बीच छात्र भाग निकला। वहां से ट्रक चालक बलराम के पास पहुंचा और उससे घर पर फोन कराया। रात लगभग 7:30 बजे फोन आने पर परिवार के लोग घर से निकल गए। गुरुवार दोपहर बच्चे को लेकर लौटे। संजय ने कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना भी दे दी है।
विज्ञापन
मारपीट की शिकायत महिला ने पुलिस से की
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदवां निवासी अर्चना पत्नी रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर थी। तभी वहां गांव के ही संदीप कुमार आ गए और उससे सरिया मांगने लगे। उसने बताया कि अभी उसके पास सरिया कटा हुआ नहीं है। सरिया जब काटा जाएगा तब वह उसे दे देगी। इस बात से नाराज होकर संदीप ने गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर लाठी, डंडों से मारपीट करने लगा। पति रविंद्र व चाचा रामबाबू ने बचाने की कोशिश तो उन्हें भी लाठी, डंडों से मारा। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
प्रेमी संग पत्नी भागी, शिकायत
जालौन भिंड जिला के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह बाहर रहकर काम धंधा करता है। घर पर उसकी पत्नी रहती है। इसी दौरान उसकी पत्नी के संबंध जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी एक व्यक्ति से हो गए। जानकारी मिलने पर उसने पत्नी को समझाया। तो उसने संबंध न रखने की बात कही। लेकिन इसी बीच उसका प्रेमी उसे अपनी बातों में बहला फुसलाकर घर में रखे लगभग 80 हजार रुपये के जेवर व 10 हजार रुपये अपने साथ लेकर भाग गया। जानकारी होने पर वह प्रेमी के घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने मिलने नहीं दिया। उल्टा उसके साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आइंदा पत्नी के बारे में पूछने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर जांच शुरु कर दी