{"_id":"5fb6bd2b8ebc3e9b9575e812","slug":"crime-orai-news-knp5951155153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर दो लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर दो लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
जालौन। प्राइवेट आईटीआई के प्रबंधक ने दो लोगों पर फीस और अन्य मदों के 38 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
नगर के औरैया रोड स्थित साईंराम आईटीआई के प्रबंधक डॉ. अवनीश निवासी दिबियापुर औरैया ने अधिवक्ता संतोष कुमार यादव के माध्यम से न्यायालय में अपील की थी। इसमें बताया था कि डा. अवनीश बाहर रहते हैं, कॉलेज का संचालन जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरयाना निवासी अरुण कुमार और राजेश कुमार करते हैं।
तीन अक्टूबर को कॉलेज जाकर अरुण कुमार से शिक्षण शुल्क आदि के 38 लाख 29 हजार 600 रुपये मांगे। आरोप है कि अरुण ने रुपये देने से इनकार कर दिया और फीस रजिस्टर एवं अन्य कागजात नष्ट कर दिए। प्रबंधक के साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने जालौन कोतवाली पुलिस को अरुण और राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।