{"_id":"5df923148ebc3e87b07066fd","slug":"crime-orai-news-knp532848281","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
कालपी। नगर के रावगंज निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही तीन लोगों ने अधेड़ के साथ 11 दिसम्बर को मारपीट की थी जिसमे वह घायल हो गया थ़ा जिसकी वजह से आंतरिक चोटो से उनकी जान गई है। कोतवाल मानिक चन्द्र पटेल का कहना है कि अभी तहरीर नही मिली है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। प्राथमिक जांच में अधेड़ के घातक नशे के लती की होने की बात सामने आ रही है।
मंगलवार को नगर के मोहल्ला रावगंज निवासी रज्जन पुत्र गयादीन उम्र 50 वर्ष की संदिग्ध स्थित में मौत हो गई। अधेड़ अविवाहित था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई मूलचन्द्र ने बताया कि 11 दिसम्बर को मोहल्ले के ही ब्रजकिशोर ,कमलेश व सुमित ने नशेबाजी के चलते रज्जन के साथ मारपीट की थी जिसमें वह घायल हो गया था व उरई रिफर किया गया था।
घटना की सूचना कोतवाली पुलिस व एसपी को भी दी थी। रज्जन को आंतरिक चोटे आई थी इसी वजह से उसकी जान गई है उसने उक्त तीनों युवको के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। उधर कोतवाल मानिक चन्द्र पटेल का कहना है कि परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है अभी कोई तहरीर नही मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व तहरीर मिलने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई होगी ।